Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम

टीम 26 अप्रैल से 4 मई के बीच पर्थ हॉकी स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी, जिनमें शुरुआती दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ 26 और 27 अप्रैल को होंगे, जबकि शेष तीन मुकाबले 1, 2 और 4 मई को विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से होंगे।

25 Apr 2025

ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम

पर्थ। एक महीने लंबे सीनियर नेशनल कैंप के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम 26 अप्रैल से 4 मई के बीच पर्थ हॉकी स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी, जिनमें शुरुआती दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ 26 और 27 अप्रैल को होंगे, जबकि शेष तीन मुकाबले 1, 2 और 4 मई को विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से होंगे।

भारतीय टीम ने हाल ही में एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग में घरेलू मैदान पर भाग लिया था, जहां टीम ने आठ मैचों में दो जीत और एक शूटआउट जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट का अंत टीम ने शानदार अंदाज में किया, जब उन्होंने विश्व नंबर-1 नीदरलैंड्स को 2-2 ड्रॉ के बाद शूटआउट में हराकर बोनस प्वाइंट हासिल किया।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने इस श्रृंखला के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान सलीमा टेटे को सौंपी गई है, जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। युवा ड्रैग फ्लिकर दीपिका बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिन्होंने फरवरी में प्रो लीग के दौरान तीन गोल दागे थे। डिफेंडर उदिता सिंह ने भी टूर्नामेंट में दो गोल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी गोलकीपर सविता एक बार फिर टीम की मजबूत दीवार बनकर सामने होंगी। उन्होंने हाल ही में अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच पूरा किया है, जो टीम के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

टीम में पांच नई खिलाड़ियों ज्योति सिंह, सुजाता कुजुर, अंजमीना कुजुर, पूजा यादव और महिमा तेते को शामिल किया गया है, जो इस दौरे पर अपना सीनियर टीम डेब्यू कर सकती हैं। कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट की नज़र इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खासतौर पर रहेगी।

इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 16 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 10 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है और 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, हालिया समय में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सभी को चौंका दिया था और अब टीम उसी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “पर्थ में खेलना हमारे लिए एक रोमांचक अनुभव होगा। सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि हम दोनों ही टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरे पर नई खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखना भी दिलचस्प होगा,यह सीरीज़ हमारे लिए प्रो लीग की यूरोपीय चरण की तैयारी के लिहाज से भी अहम है।”

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “बेंगलुरु कैंप में खिलाड़ियों ने जो मेहनत की है, वह अब मैदान पर दिखाई देगी। हमारे पास ऐसा दल है जो किसी भी टीम को मात दे सकता है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला के लिए तैयार भारतीय म
टीम 26 अप्रैल से 4 मई के बीच पर्थ हॉकी स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी, जिनमें शुरुआती दो मैच ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ 26 और 27 अप्रैल को होंगे, जबकि शेष तीन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News